दिग्विजय सिरोही की जनसभा आज एत्मादपुर में।

 



बुलंदशहर सदर विधानसभा  के अगौता ब्लॉक अंतर्गत एत्मादपुर  में आज 11  बजे एक सभा का आयोजन  होगा,जिसमें मुख्य अतिथि के तौर बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक व पूर्व मंत्री   वीरेंद्र सिंह सिरोही के  छोटे  पुत्र    डॉक्टर दिग्विजय सिरोही मौजूद रहेंगे, दिग्विजय सिरोही पार्टी में   पूर्व प्रदेश सह संयोजक, भा जा पा आई. टी प्रकोष्ठ  का दायित्व भी निभा चुके हैं,गौरतलब है कि 2 मार्च को पूर्व मंत्री और बुलन्दशहर सदर से विधायक वीरेंद्र सिरोही का इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था, जिसके बाद सीएम योगी से लेकर पार्टी के प्रदेश व गैर राज्यों से भी काफी मंत्री सांसद और विधायक सांत्वना देने उनके आवास पर पहुंचे थे , तो वहीं पूर्व मंत्री की तेहरवीं में स्वयं   देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहुंचकर  सम्वेदनाएँ व्यक्त की थीं।आज होने के जा रहे  इस आयोजन के लिए स्थानीय स्तर पर काफी तैयारी की गई हैंं,इस आयोजन को लेेकर कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकोंं में ख़ासा उत्साह है, तो वहीं विपक्षी दल के नेता भी इस  आयोजन को लेकर आपस में चर्चा करते  देखे जा रहे हैं ।


सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह की रिपोर्ट।


9058323237