डॉक्टर दिग्विजय सिंह सिरोही का क्षेत्र में पगड़ी बांधकर किया गया स्वागत।
बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र के अगौता मंडल के गांव ऐत्मादपुर में गुरुवार को एक कार्यक्रम में दिवंगत सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही की राजनीतिक विरासत को उनके पुत्र डॉक्टर दिग्विजय सिंह सिरोही को सम्मानित बुजुर्गों तथा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने हाथों से राजनीतिक पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया,
दिग्विजय सिंह सिरोही ने भी सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया तो वहीं गर्मजोशी से किसानों ने पगड़ी पहनाकर जोरदार ढंग से उनका स्वागत किया,
इस अवसर पर डा.दिग्विजय सिंह सिरोही ने भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराते हुुुए कहा कि भाजपा में ही किसानों का सर्वाधिक सम्मान है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष डंबर सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉक्टर हरेंद्र सिंह,पूरन सिंह,राजेश सिरोही, प्रेम सिंह,राकेश सिरोही,पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रताप (नगरू),हरिओम राठी,धर्मेंद्र राठी, अजीत सिंह,राजीव चौधरी, जगपाल सिंह ,रवि शर्मा, गजेंद्र सिंह,निशांत वशिष्ठ, सहित मंडल के पदाधिकारी एवं अनेकों समर्थक भी उपस्थित रहे ।
सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह की रिपोर्ट
9058323237

