गोवंश की पुलिस ने बचा ली जान......कुख्यात गोकशों से हुई पुलिस की मुठभेड़,हिस्ट्रीशीटर घायल अवस्था में चढ़ा पुलिस के हत्थे।

 



बुलन्दशहर जिले के गुलावठी  में बीते देर रात को पुलिस की गौ-तस्करों से  मुठभेड़  हुई है , जिसमे पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है,सीओ सिकंदराबाद के नेतृत्व में गुलावठी इंस्पेक्टर  सचिन मलिक ने मय फोर्स के क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया हुआ था,तभी पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ आपराधिक  कुख्यात गौतस्कर  गोवंशों के कटान के लिए जंगल में हैं।



 


जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गयी और पुलिस ने जब जंगलों में घूमना शुरू किया तो अकबरपुर झोझा रोड पर उनकी कुछ  गोतशकरों से मुठभेड़ हो गयी जिसमे एक गोकश को घायलावस्था में पशु काटने के उपकरण, जिन्दा गोवंश एवं अवैध असलाह मय कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।




     इस बारे में सीओ गोपाल चौधरी ने बताया कि दरअसल  बीती रात गोकशी की सूचना पर थाना गुलावठी पुलिस की अकबरपुर झोझा रोड स्थित आम के बाग में पशुओ की चोरी एवं गोकशी करने वाले बदमाशो से मुठभेड़ हो गयी बदमाशों की घेराबंदी करने पर उनके द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश मुन्नन घायल हो गया एवं अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। अभियुक्त मुन्नन शातिर किस्म का गौ-तस्कर है, जिसके द्वारा बुलंदशहर एवं आसपास के क्षेत्रो से गोवंशो आदि को  चोरी कर आर्थिक लाभ के लिए गोकशी की घटनाएं की जाती है। अभियुक्त द्वारा काफी गोकशी एवं अन्य घटनाएं करने की बात स्वीकार की गई। अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में पशु काटने के औजार एवं अवैध असलाह मय कारतूस बरामद किये गये है। अभियुक्त मुन्नन के विरूद्ध थाना गुलावठी पर गोकशी आदि अपराधों के 24 अभियोग पंजीकृत है तथा अभियुक्त गोकशी के 03 अभियोग में वांछित चल रहा था जिसके विरुद्ध पूर्व में NSA की भी कार्यवाही की जा चुकी है।


 


 



गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुन्नन पुत्र नूरइलाही निवासी मौ0 पीर खाँ कस्बा व थाना गुलावठी जिला  बुलन्दशहर के रूप मेें हुुई है,  एक जीवित गोवंश एवं भारी मात्रा में गोकशी करने के उपकरण,  एक तमंचा 315 बोर 04 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस भी पकड़े गये गोकश से मिलेे हैं।


बुलन्दशहर पुलिस के द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर प्रेषित।


सलाम इंडिया