कोरोना वायरस के संक्रमण के खात्मे को श्री द्वादशमहालिंगेश्वर सिद्धमहापीठ पर विशेष पूजा,हवन व यज्ञ का हुआ आयोजन।


आज राष्ट्र और विश्व हित में समाज में फैली कोरोना वायरस की महामारी को दूर करने के लिए श्री द्वादशमहालिंगेश्वर सिद्धमहापीठ पर गिलोय के रस से श्री महालिंगेश्वर भगवान पर बड़े विधि विधान के साथ महालिंगाभिषेक किया गया तथा श्री द्वादश महालिंगेश्वर पचासा एवं शांति पाठ किए गए।


भगवान भोलेनाथ से समाज में आरोग्यता और रोग को समाप्त करने की प्रार्थना की गई आचार्य मनजीत धर्मध्वज ने बताया की परमात्मा के पास सारी शक्तियां विद्यमान है वह हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करें और चिकित्सकों को इस वायरस को समाप्त करने की ओषधि और विधि प्रदान करें ।तथा समाज में राजनायको ,शासन, प्रशासन और जनता में सामंजस्य बैठाने की भावना पैदा करें, जिससे हम इस विषम परिस्थिति से आसानी से निपट सकें। उन्होंने कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में अपने गुरु मंत्र अपने इष्ट देव का पूजन अपने घर में रहकर करें जिससे नकारात्मक शक्तियां हार जाएंगी ।एवं प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने जो शंख,घंटा,और करतल ध्वनि का नाद करवाया था। उसको 21 दिन तक अगर प्रतिदिन करेंगे तो उसका विशेष प्रभाव होगा।इस अवसर पर पंडित संदीप पयाशी,भोला जोशी,मोहित गौमत,शुभम शर्मा,करन, नवीन,लोकेश आदि उपस्थित थे।


सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार व लोकेश कुमार की रिपोर्ट।


9058323237