सीडीओ व सीएमओ की मौजूदगी में नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मदिन उत्सव।


महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा बुलंदशहर में  आज सामूहिक तौर पर सरकारी अस्पतालों में जन्मीं बेटियों के जन्मदिन  सामूहिक तौर पर मनाया गया,कार्यक्रम में  मुख्य  विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद रहे ,जबकि  आंगनवाडी कार्यकत्रियों ने मंगल गीतों का गायन किया।एक साथ 40 बेटियों का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।




महिला एवं बाल विकास मत्रांलय भारत सरकार की सहायतित योजना बेटी बचाओ बेटी पढाओ का प्रचार-प्रसार महिला एवं बाल विकास विभाग उ0प्र0 के सहयोग से जनपद में भी किया गया।



आज  जिले स्तर पर जिला चिकित्सालय में जिला प्रोबेशन, महिला कल्याण विभाग  द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार रूंगटा की अध्यक्षता में आयोजन हुआ,  कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 के0एन0 तिवारी, सी0एम0एस0 डा0 बीना सिंह, महिला कल्याण अधिकारी  रूचिका देवी, सरंक्षण अधिकारी राजकुमार, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी  अशोक कुमार, जिला समन्वयक  पूनम देवी, सुदेश देवी जबकि  महिला शक्ति केन्द्र  से समस्त स्टाफ एवं जिला प्रोबेशन व जिला बाल संरक्षण इकाई से अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुनीता देवी द्वारा बेटियों पर गीत प्रस्तुत किये गये तथा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय बालिका विद्यालय, नगर क्षेत्र, बुलन्दशहर की छात्राओं एवं गांधी बाल निकेतन स्कूल की छात्रायें द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये ,इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी के  द्वारा बालिकाओं के जन्म पर जन्मदिन मनाये जाने एवं बेटा-बेटी में फर्क ना करने की अपील के साथ अपने विचार रखे, तथा केक काट कर कार्यक्रम में 40 कन्याओं का जन्मदिन सामूहिक तौर पर  मनाया गया। इसके बाद सभी कन्याओं सहित माताओं को बेबी केयर किट, जन्म प्रमाण पत्र व केक मिष्ठान व फल देकर जन्मदिवस मनाया गया। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित माताओं, किशोरियों पुरूषों को केक, फल आदि का वितरण  भी किया गया।


 


 



सलाम इंडिया