थाना समाधान दिवस पर डीएम एसएसपी ने सुनी जनसमस्याएं।
बुलन्दशहर के शिकारपुर में आज जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा "थाना समाधान दिवस" के मौके पर थाना कोतवाली देहात का शिकारपुर में जनसमस्याएं सुनी गईं।
07.03.2020 को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से
थाना कोतवाली देहात एवं शिकारपुर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना शिकारपुर में पहुँचकर समस्याओं को सुना तो वहीं उन्होंने होली पर्व को शांति एवं आपसी भाईचारे से मनाए जाने की अपील भी उपस्थित लोगों से की।
इस मौके पर उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना सहित किसानों से सम्बंधित योजनाओं के लाभ के लिये सभी आवश्यक दस्तावेज को एकत्रित करते हुए अन्नदाता को लाभ दिलाया जाए।
डीएम ने सम्बन्धित अफसरों से कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा न होने दिया जाए, यदि कोई अवैध कब्जा करता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाए।,इस मौके पर एसडीएम वेदप्रिय आर्य व सीओ शिकारपुर भी उपस्थित रहे।
दोनों अधिकारियों द्वारा समाधान दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण भी किया गया तथा अन्य फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं वास्तविक त्वरित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।
सलाम इंडिया

