योगी सरकार के तीन साल पूरे होने पर प्रभारी मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां।
बुलन्दशहर जनपद के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने जिला अस्पताल में कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित व्यक्ति के लिए बनाये गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण कर जानकारी हासिल करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने फ्लू वार्ड का निरीक्षण करते हुए कहा कि आने वाले मरीजों के उपचार के समय डॉक्टर एवं स्टाफ मास्क एवं ग्लब्स का उपयोग करें।
जिले के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए,उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये लोगों से अपील की कि सफाई का ध्यान रखें,
भीड़ वाले स्थलों पर न जाये, मास्क, ग्लब्स, सेनेटाइजर का उपयोग करें और इस कोरोना वायरस से बचाव करें।
मंत्री से अधिकारियों ने बताया कि जिला अस्पताल में कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी के बारे में वॉल पेंटिंग, पोस्टर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
बुलंदशहर के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने निर्माणाधीन कृषि विद्यालय का निरीक्षण भी किया।
निरीक्षण से पूर्व जिला पंचायत सभागार में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर पुस्तिका का विमोचन किया,
इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने सरकार की योजनाओं का भी बखान किया व कोरोना वायरस के प्रति सजग रहने व स्वच्छता के लिए भी सभी को जागरूक किया गया।
इस दौरान सभागार में जनप्रतिनिधियों के अलावा जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, एसएसपी संतोष कुमार सिंह, सीडीओ सुधीर कुमार रूँगटा, सीएमओ डॉ0 के0एन0 तिवारी भी मौजूद रहे
सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों के सम्बन्ध में जनपद बुलंदशहर के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने जिला पंचायत के सभागार में प्रेसवार्ता कर मीडिया को सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
मंत्री के निरीक्षण के वक्त डीएम रविन्द्र कुमार, एसएसपी संतोष कुमार सिंह व सीडीओ सुधीर कुमार रूंगटा , जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार भी मौजूद रहे तो वहीं बीजेपी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार शिशोदिया ,विधायक देवेंद्र सिंह लोधी,दिवंगत सदर विधायक के पुत्र डॉक्टर दिग्विजय सिरोही भी साथ थे, जबकि अन्य पार्टी वर्कर्स भी पूरे समय साथ रहे ।
सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह व लोकेश कुमार की रिपोर्ट।
9058323237
8630692313

