युवाओं ने क्रांतिकारी शहीदों को किया याद,दी श्रद्धांजलि, निकाला केंडल मार्च।


देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुती देने वाले महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह ,सुखदेव व राजगुरु के शहादत दिवस के मौके पर शुक्रवार को विभिन्न संगठनों ने बुलन्दशहर में  उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की,तो वहीं भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पैतृक गांव  भटौना में युवाओं ने कोरोना संक्रमण के खतरे का ध्यान रखते हुए केंडल मार्च निकाला।


 



 


     आपको अवगत करा दें कि आज ही के दिन साल 1931 को   भारत में ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंकन में अपना अहम भूमिका  निभाने वाले  महान क्रांतिकारी  भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दे दी गयी थी ।




 उनकी याद में हर साल 23 मार्च को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि उनके बलिदान को देश हमेशा याद रखे। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पैतृक गांव भटौना में युवाओं ने देशभक्तों को याद करते हुए कैंडल मार्च निकाला।



 


विशेष तौर से युवाओं ने देशभक्तों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की जिसमे  नरेश तेवतिया, आशीष तेवतिया, सुमित तेवतिया, विकास तेवतिया, अरविंद तेवतिया ,चिराग तेवतिया, मिट्ठू तेवतिया, सुजीत तेवतिया,सौरभ सिंह, विपिन मोहन तेवतिया उर्फ प्यारेमोहन समेत अनेकों  युवा मौजूद रहे, तो वहीं इस मौके पर जिन मार्गों से केंडल मार्च निकाला लोगों ने शहीदों के सम्मान में नारे भी लगाए, खास बात ये रही कि इस दौरान युवाओं ने एक समूह में चलने की बजाए ,उचित दूरी बनाकर रखी और कोरोना संक्रमण  से बचाव के बारे में भी युवाओं ने लोगों में  जागरूक करते हुए अलख जगाई। हाथों में मोमबत्ती लेकर देश के शहीदों को याद किया,
सभी ने कोरोना वायरस को  उचित  का भी पालन किया और सभी ने इस दौरान 1 मीटर का फासला रखते हुए भटौना के शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला ।


सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह की रिपोर्ट।


हमसे जुड़ने के लिए सम्पर्क करें।


9058323237