14 दिन से क्वारंटाइन 96 लोगों को प्रमाणपत्र देकर छोड़ा गया , लॉक डाउन का पालन करने को अफसरों ने दी नसीहत।

क्वारंटाइन हुए 96 लोगों को छोड़ा, दी चेतावनी



बुलन्दशहर जिले के औरंगाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के  डीएन कालेज में बाहर से आये  लोगों के क्वारंटाइन होने के 14 दिन बाद बृहस्पतिवार की शाम 96 लोगों को प्रमाणपत्र देकर उन्हें छोड़ दिया। चार लोगों को तीन दिन बाद छोड़ा जायेगा। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि 14 दिन तक घर में रहकर लॉकडाउन का पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।



बता दें कि बृहस्पतिवार की शाम चार बजे एसडीएम सदर सदानंद गुप्ता, सीओ सिटी राघवेन्द्र मिश्र, इंस्पेक्टर औरंगाबाद ध्रुव भूषण दूबे, चेयरमैन अख्तर मेवाती, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मुखत्यार सिंह, सीएचसी लखावटी के चिकित्सक डा, मनोज कुमार क्वारंटाइन सेंटर स्थित डीएन कालेज में पहुंचे।



14 दिन पूरे होने के बाद 96 लोगों को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देकर छोड़ दिया गया।



एसडीएम सदानंद गुप्ता और सीओ सिटी राघवेन्द्र मिश्र ने छोड़े गये क्वारंटाइन लोगों से 14 दिन तक अपने घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करने को कहा साथ ही  उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।


 


सलाम इंडिया के लिए कासिम खान के द्वारा भेजी गई खबर।


 


 


 


सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....


 



सलाम इंडिया न्यूज़  देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....


 


सलाम इंडिया से जुडें.... जानिए कैसे.....
वाट्सअप...
9058323237
9236038222