अमेठी के लोगों के लिए राहुलगांधी ने जानिए क्या भेजा।
अमेठी वासियों के साथ राहुल गांधी के हाथ...
कोरोना वायरस से अमेठी के लोगों को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम, राहुल गांधी ने अमेठी के लिए भेजे 12,000 सेनिटाइज़र, 20,000 मास्क और 10,000 साबुन
इससे पहले पंजाब से भेज चुके हैं एक ट्रक गेंहूं
राहुल ने स्थानीय नेताओं को आम लोगों की मदद करने का निर्देश दियाफिलहाल केरल की वायनाड सीट से सांसद हैं राहुल गांधी।
अमेठी में 12 हजार सैनिटाइजर, 20हजार मास्क,व 10हजार साबुन, का वितरण आज से जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया, इसमें सर्वप्रथम बैंक के कर्मचारी/ अधिकारी, पुलिस, पत्रकार बन्धु,पंचायत प्रतिनिधियों,कोटेदारों एवं अन्य जो इस आपातकाल महामारी के समय में आम जनता की सेवा में लगे हैं उन तक कॅरोना बचाव को लेकर साबुन,मास्क सैनिटाइजर पहुँचाया जा रहा है साथ ही हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा त्वरित राहत सामग्री सभी पांचों विधानसभाओं में बांटा जा रहा है।
सलाम इंडिया के लिए सुधीर त्रिपाठी की रिपोर्ट।

