असम की जमात के 14 सदस्यों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद किया क्वारंटाइन


देश में कोरोना संक्रमण को लेकर दिल्ली मरकज से निकली जमात के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भी सतर्क हो गई है ,यूपी के बुलंदशहर में असम से आई 14 लोगों की जमात एक घर में ठहरी थी , जमात का पता जैसे ही जिला प्रशासन को लगा ,तो आनन-फानन में जमातीयो की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया।



जमातीयो की माने तो 11 फरवरी को ये जमात दिल्ली के मरकज में 12 घंटे रुकी थी, जिसके बाद सिकंद्राबाद और फिर 23 मार्च से बुलंदशहर के गुलावठी कस्बे में एक 50 गज के मकान में ये जमात ठहरी हुई है। हालांकि थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान जमात में शामिल किसी भी शख्स में कोरोना के लक्षण स्वास्थ विभाग की टीम को नहीं मिले हैं।। 



         दरअसल  दिल्ली के मरकज से निकली जमात के बाद देश में कोरोना संक्रमण के फैलने की संभावनाओं के चलते बुलंदशहर प्रशासन भी आनन-फानन में  एक सूचना के बाद अलर्ट हो गया और गुलावठी  पुलिस स्वास्थ्य विभाग की टीम को लेकर मोहल्ला मेहरबानपुरा के 50 गज के इस खाली पड़े मकान में पहुंची, तो यहां  14 लोगों की पिछले कई दिन से ठहरी जमात को देख सकते में रह गये। जमातियों की माने तो 10 फरवरी को यह जमात असम से चली थी और 11 फरवरी को दिल्ली के मरकज में ठहरी, उसके बाद तुरंत बुलंदशहर के सिकंदराबाद पहुंची और फिर बुलंदशहर के ही गुलावठी कस्बे में पहुंची, 23 मार्च से बुलंदशहर के गुलावठी कस्बे में यह जमात अपना काम कर रही थी ,हालांकि अब इस जमात को यहां जहाँगीराबाद स्थित कालेज में क्वारंटाइन किया गया है। लेकिन सवाल यह है कि एक 50 गज के मकान में 14 लोग सोशल डिस्टेंस को बनाकर कैसे रह सकते हैं । 


 


 


सलाम इंडिया के लिए सुमित शर्मा की रिपोर्ट।