बर्थ डे बॉय नन्हे निकुंज का अनोखा अंदाज..... कोरोना को मात देने के लिए सेवा दे रहे योद्धाओं....
बुलंदशहर में अनोखे अंदाज में मनाया नन्हे निकुंज ने अपना जन्मदिन....
बर्थ डे बॉय नन्हे निकुंज का अनोखा अंदाज..... कोरोना को मात देने के लिए सेवा दे रहे योद्धाओं के बीच पहुंचकर सभी के हाथ सैनिटाइजर से कराए साफ.....
इस दौरान मासूम निकुंज भारद्वाज ने जन्मदिन के उपलक्ष्य में चौराहे व कॉलोनी के बाहर आम लोगों समेत लॉक डाउन में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले पुलिसकर्मियों के हाथों को सैनिटाइज कर मनाया अपना जन्मदिन। इस दौरान निकुंज शानदार ड्रेस में थे और सभी को जागरूक भी वो करते नजर आए, निकुंज ने लाउडस्पीकर के माध्यम से अपील की कि सभी जन लॉक डाउन का पालन करें व कोरोना के खात्मे के लिए घरों में रहें।
सेनीटाइज कराते समय मासूम बच्चे ने सभी आम लोगों से कोरोना वायरस के चलते बचाव के लिए घर से ना निकलने का सन्देश भी दिया।
अपने जन्मदिन पर अनोखे अंदाज में निकुंज ने जिस तरह सैनिटाइजर से सभी के हाथ साफ कराए उसकी वजह से निकुंज को हर तरफ सराहना मिल रही है।
निकुंज ने अपने घर के आसपास ड्यूटी दे रहे सरकारी कर्मचारियों के बीच पहुंचकर सैनिटाइजर से हाथ साफ कराए।
निकुंज के परिजनों ने बताया कि जहां हर वर्ष परिवार में बच्चों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है ,वहीं इस बार कोई आयोजन लॉक डाउन का पालन करते हुए नहीं किया गया।
बर्थ डे बॉय निकुंज बुलन्दशहर के जाने माने युवा व तेजतर्रार पत्रकार सुमित शर्मा के छोटे बेटे हैं। सुमित शर्मा वर्तमान में TV 9 न्यूज़ चैनल समेत कई मीडिया संस्थानों से जुड़े हुए हैं। सुमित शर्मा व श्रीमती मोहिनी शर्मा के छोटे पुत्र निकुंज भारद्वाज विद्यालय में मेधावी छात्रों में गिने जाते हैं ।
सलाम इंडिया।
सलाम इंडिया परिवार की तरफ से नन्हे निकुंज को उनके जन्मदिन की अनन्त शुभकामनाएं।
सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....
सलाम इंडिया आपको भी देगा अवसर आप भी अपनी तश्वीर हमें भेज सकते हैं हम करेंगे प्रेषित।
सलाम इंडिया न्यूज़ देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....
वाट्सअप...
9058323237
9236038222
(सलाम इंडिया को ये तश्वीरें निकुंज की तरफ से उपलब्ध कराई गई हैं।)

