बिना लावलश्कर के डीएम ने जब किया सरप्राइज विजिट तो....  स्थानीय अफसरों में नहीं.....


 



बुलन्दशहर: स्थानीय अफसरों में नही दिखाई दी सजगता।



सिकंदराबाद। शनिवार की सुबह जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने एक निजी वाहन से सिकंदराबाद में लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। प्रशासनिक मीडिया द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार हकीकत जानने को जनपद में अन्य स्थानों के औचक निरीक्षण के बाद नगर क्षेत्र के जेवर मोड़ पहुंचे।



यहां पर खुर्जा गेट चौकी पुलिस ड्यूटी पर मुस्तैद दिखाई दी। इसके बाद जिलाधिकारी मास्क लगाए वेगनआर कार से नगर हाइवे स्थित कोतवाली गेट के सामने पहुंचे। यहां मौके पर पुलिसकर्मी अरुण कुमार ने जिलाधिकारी की वेगनआर कार को रुकवाते हुए लॉकडाउन से सम्बंधित गाइडलाइन बताई।



इस पर जिलाधिकारी ने अपना मास्क नीचे किया। मौके पर मौजूद सिपाही सकपका गया। सिपाही की ड्यूटी से खुश होकर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने उसे मौके पर ही प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। 



वहीं दूसरी तरफ ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे पीआरडी जवानों और ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी में लापरवाही पायी गयी। इस दौरान कार से नीचे उतरकर जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान लॉकडाउन में कई फल विक्रेता समेत कई आम लोग बिना मास्क लगाए नजर आए। जिन्हें जिलाधिकारी ने मास्क लगाने को कहा। जबकि दूसरी तरफ स्थानीय अफसर नदारद दिखाए दिए। इससे कहीं न कहीं स्थानीय अफसरों की सजगता साफ दिखाई दे रही है।



सलाम इंडिया के लिए रोहित बंसल की रिपोर्ट।


 


सलाम इंडिया बुलंदशहर जिले के प्रत्येेेक नगर में कर्म-योगियों की तलाश कर रहा है ,आप भी  हमसे जुड़ सकते हैैं व रख सकते हैं अपने विचार... क्या खास है आपके यहां...


किसी भी मुद्दे पर बेबाक़ी से राय रखने का हम देते हैं आपको अवसर....


खोज खबर से लेकर हर वो पहलू जो समाज को दे दिशा.....


युवाओं को दिखाए मंजिल....


सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....


सलाम इंडिया  आपको भी देगा अवसर आप भी अपनी तश्वीर हमें भेज सकते हैं हम करेंगे प्रेषित।


सलाम इंडिया न्यूज़  देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....


सौरभ कुमार सिंह



वाट्सअप...
9058323237
9236038222


 


 


सलाम इंडिया।