बुलन्दशहर:अपरजिलाधिकारी प्रशासन ने राशन की दुकानों का किया निरीक्षण।

 



बुलन्दशहर:लॉकडाउन के बाद कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए तमाम कोशिश जिला प्रशासन के द्वारा भी की जा रही है तो वहीं किसी तरह की कालाबाजारी या ओवर रेटिंग ना हो इसके लिए भी जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने अकबरपुर  पहुंचकर वहां राशन की दुकान पर जाकर जायजा लिया ,हालांकि इस दौरान दुकान पर भीड़ नहीं थी साथ ही दुकानदार से  तमाम जानकारियां भी प्राप्त की गई ।



इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने निर्देशित किया कि जो भी कोई ग्राहक दुकान पर आए पहले उनके हाथ सैनिटाइज से साफ कराए जाएं और उसके बाद  उचित मूल्य पर पूरी तरह से सहयोग के साथ उचित दूरी पर रहते हुए राशन उपलब्ध कराया जाए।



इस मौके पर अपर जिलाधिकारी  रविन्द्र कुमार ने नगर क्षेत्र के कैलाशपुरी की राशन की दुकान का निरीक्षण किया ,वहां उन्हें काफी भीड़  मिली तो उन्होंने वहां भी  दुकानदार को हिदायत दी कि पूरी तरह से सोशल डिस्टेंस रखते हुए ग्राहकों को सामान उपलब्ध कराया जाए ।


साथ ही यह भी हिदायत दी कि किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी ,जिसके बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन रविंद्र कुमार ने ऊपरकोट इलाके में राशन की दुकान पर पहुंचकर जमीनी हकीकत परखी, वहां भी उस वक्त काफी संख्या में भीड़ थी।  एडीएम प्रशासन ने दुकानदारों को हिदायत दी कि पूरी ट्रांसपेरेंसी के साथ राशन वितरण किया जाए साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से किसी भी तरह की खाद्यान्न आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं है और प्रशासन भी पूरी तरह से नजर रख रहा है, ताकि सभी  पात्रों को राशन मिल सके।सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखने व लोगों को कोरोना संकर्म से बचाव के लिए जागरूक करने के विषय में भी राशन डीलरों को निर्देशित किया गया।



 


सलाम इंडिया