बुलन्दशहर:बेसहारा सांड ने किसान की तोड़ी हड्डी... पसलियों.....
बेसहारा सांड ने किसान को मारी टक्कर तोडी हड्डी पसलियों में भी चोट.....
बुलन्दशहर के सिकन्द्राबाद तहसील क्षेत्र के गांव पिरबियावानी में खेत से आवारा गौवंशो को खदेड़ने गए किसान पर सांड ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसे परिजनों ने नगर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
शनिवार की सुबह गांव पिरबियावानी निवासी सुमित पायल पुत्र सतपाल सिंह के खेतों में आवारा पशु घुस आए थे। जब वह उन्हें खदेड़ने लगा तो एक आवारा सांड ने सुमित पर हमला कर दिया।
शोरशराबा सुनकर आस पास काम कर रहे लोगो ने किसान सुमित को आवारा सांड के चंगुल से बचाया। घायल को परिजनों ने नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि घायल सुमित की पैर की हड्डी टूट गयी है, और उसकी पसलियों में काफी चोट आई है। गांव में आवारा पशुओं के आए दिन हमलो से किसानों में दहशत का माहौल है।
सलाम इंडिया के लिए सुधीर तेवतिया की रिपोर्ट
9760 586 908
सलाम इंडिया बुलंदशहर जिले के हर गांव में कर्म-योगियों की तलाश कर रहा है ,आप भी हमसे जुड़ें औऱ अपनी गांव की मिट्टी की हर आम से ख़ास बात कर सकते हैं शेयर व रख सकते हैं अपने विचार।
क्या खास है आपके यहां किसी भी मुद्दे पर बेबाक़ी से राय रखने का हम देते हैं आपको अवसर....
खोज खबर से लेकर हर वो पहलू जो समाज को दे दिशा.....
युवाओं को दिखाए मंजिल....
सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....
सलाम इंडिया आपको भी देगा अवसर आप भी अपनी तश्वीर हमें भेज सकते हैं हम करेंगे प्रेषित।
सलाम इंडिया न्यूज़ देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....
सौरभ कुमार सिंह
वाट्सअप...
9058323237
9236038222
सलाम इंडिया।

