बुलन्दशहर:डीएम एसएसपी ने जिले के समस्त अधिकारियों के साथ की बैठक',जानिए क्यों....
वैश्विक कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा जिला पंचायत सभागार में समस्त अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
रविवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा जिला पंचायत सभागार कक्ष में संयुक्त रूप से वैश्विक कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम हेतु अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध/नगर/ग्रामीण व अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीयों एवं एसडीएम एवं थाना प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही कोरोना महामारी से निपटने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे अधिकारी/कर्मचारियों के बचाव हेतु "क्या करें एवं क्या ना करें", के निर्देश निर्गत किए गए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु शासन द्वारा निर्गत निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए गए तथा यह भी निर्देश दिए गए कि जनपद में किसी स्थान पर कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संबंध में कोई सूचना किसी भी स्तर से प्राप्त होती है ,तो स्वयं को अधिक से अधिक सुरक्षित रखते हुए संक्रमित व्यक्ति की हैंडलिंग कर मेडिकल टीम से समन्वय स्थापित कर संक्रमित व्यक्ति को उनके सुपुर्द कर उपचार हेतु क्वारंटाइन/आईसोलेशन सैंटर भेजा जाए।
लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने हेतु बैठक में उपस्थित सभी अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
सलाम इंडिया

