बुलन्दशहर:डीएम ने अफसरों संग नुमाइश मैदान स्थित रविंद्रनाट्यशाला का किया निरीक्षण।क्वारंटाइन किये गए लोगों के लिए यहां की हुई हैं व्यवस्था।
बुलन्दशहर में आज जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा नुमाइश मैदान स्थित रविन्द्र नाट्यशाला का निरीक्षण किया गया,हम आपको बता दें कि नुमाईश मैदान स्थित रविन्द्र नाट्यशाला को गैर राज्यों से आये लोगो को क्वारंटाइन करने के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। डीएम ने इस दौरान यहां सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निरीक्षण किया ।
इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर भी उपस्थित थे। इस स्थल पर कुल 71 लोग ठहरे होना बताये गए जो लॉक डाउन की अवधि के दौरान यही रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा इनके खाने पीने ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा इनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जो लोग यहां रोके गए हैं, इन सभी लोगों के द्वारा परस्पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए एवं इस परिसर की नियमित रूप से साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि इन लोगो द्वारा जिन शौचालयों का प्रयोग किया जा रहा है उनकी सफाई व्यवस्था भी नियमित रूप से कराई जाए।
सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह की रिपोर्ट।

