बुलन्दशहर :एसडीएम सदर पहुंचे कुष्ठ आश्रम खाद्यान्न किया वितरित,कोरोना संक्रमण से बचाव को किया जागरूक
देशभर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन है ऐसे में जिला प्रशासन भी जरूरतमंदों ,असहायों की मदद के लिए लगातार उनके बीच पहुंच रहा है।
निर्धन असहायजनों के सहयोग के लिए जिला प्रशासन लगातार आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करा रहा है,
बुलंदशहर में आज कुष्ट आश्रम पहुंचकर एसडीएम सदर सदानंद गुप्ता ने सभी परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई, इस मौके पर एसडीएम दानंद गुप्ता ने आश्रम में रह रहे सभी 25 परिवारों के लोगों को कोरोनावायरस के बारे में भी जागरूक किया।
साथ ही उनसे सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में हिदायत देते हुए तमाम उपाय भी बताए, इस मौके पर एसडीएम ने वहां मोजूदजनों को बताया कि शासन की मंशा है कि किसी को भी किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो आप जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वगैरह का कोई टोटा ना बने, जिसके लिए जिले में ऐसे लोगों को चिन्हित कर खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है।
बुलन्दशहर सदर एसडीएम ने कुष्ठ रोग के बाहर बैठे लोगों को भी खाद्यान्न देकर उन्हें बेवजह घर से बाहर न घूमने की हिदायत भी दी,साथ ही लोगों को जागरूक करते हुए कोरोना महामारी से बचाव के बारे में जागरूक भी किया।
एसडीएम सदर सदानंद गुप्ता ने कहा कि शासन की मंशा यही है कि कोई भी भूखा ना रहे और फिलहाल जो संकट की घड़ी बनी हुई है इससे किसी को दिक्कतें भी ना हो जिसके लिए शासन स्तर से जो भी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं उनका पालन किया जा रहा है ,तो वहीं समाज में जो लोग जरूरतमंदों की मदद को आगे आ रहे हैं उनका भी सहयोग लिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कांशीराम आवास योजना में रहने वाले लोगों को भी चिन्हित कर खाद्य सामग्री वितरित की गई है तो वहीं शहर में अन्य स्थानों का भी चिन्हांकन कर जरूरतमंदों के लिए राशन स्वयं अधिकारी भी उनके द्वार पर लेकर पहुँच रहे हैं।सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह की रिपोर्ट।
9058323237
9236038222

