बुलन्दशहर:एसएमआई खाद्यान्न गोदाम में छापा, 1613 गेहूं व 1043 चावल की बोरियों का नहीं मिला हिसाब
ख़बर बुलन्दशहर के स्याना से है....
एस एम आई खाद्यान्न गोदाम में छापा, 1613 गेहूं व 1043 चावल की बोरियों का नहीं मिला हिसाब
- क्षेत्रीय मार्केटिंग ऑफिसर के खिलाफ स्याना कोतवाली में मुकदमा दर्ज
एसडीएम सुभाष सिंह के दिशा निर्देशन में डिप्टी एआरएमओ जिया अहमद करीम, तहसीलदार संजय कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आलोक वशिष्ठ, सप्लाई इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने टीम बनाकर एसएमाई खाद्यान्न गोदाम में छापा मारा l टीम को गोदाम में 1613 बोरे गेहूं व चावलों के 1045 बोरियों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला l गोदाम इंचार्ज मार्केटिंग अफसर प्रदीप कुमार ने रिकॉर्ड रजिस्टर लापता कर दिया l ए आर रहमान जिया अहमद करीम ने उच्च अधिकारियों से आदेश प्राप्त कर गोदाम इंचार्ज स्याना मार्केटिंग अफसर प्रदीप कुमार के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया l
सलाम इंडिया के लिए अमन त्यागी की ख़बर

