बुलन्दशहर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूक हुए ग्रामीण ,बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध।नाकाबंदी कर ग्रामीण दे रहे पहरा
बुलन्दशहर के स्यान तहसील क्षेत्र में अब ग्रामीण खुद भी लॉकडाउन का पालन करते देखे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हम मां रहे हैं लाॅकडाऊन औऱ बाहरी व्यक्ति गांव में नहीं करेंगे प्रवेश, ये नजारा है तहसील क्षेत्र के वेरा फिरोजपुर गांव का ग्रामीणों ने संक्रमण से बचाव के लिए वाकायदा बेरिकेटिंग की है।वो कहते हैं साहब बाहरी व्यक्ति ला रहे हैं कोरोनावायरस अब जरूरी सामान लाने वालों की भी हो रही है निगरानी।
देशभर में हुए लाॅकडाऊन के बाद नगर व क्षेत्र के लोगों ने अपने-अपने गली मोहल्लों में बल्ली लगाकर रास्ते बंद कर दिए हैं | क्षेत्र के गांव वेराफिरोजपुर में बुधवार को ग्रामीणों ने गांव की सीमा पर नाकाबंदी कर पोस्टर लगा दिया | जरूरी सामान लेने जाने वालों की भी निगरानी की जा रही है ,ग्रामीणों का कहना है कि स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए इस तरह की नाकाबंदी और निगरानी जरूरी है ,ग्रामीणों ने बताया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है |
नवीन त्यागी, आशीष त्यागी, राहुल त्यागी ने बताया कि बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है जिले में जब से कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं तब से ग्रामीणों डरे हुए हैं | कोरोनावायरस को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं | वहीं लाॅकडाऊन का पालन किया जा रहा है |
सलाम इंडिया के लिये अमन त्यागी की रिपोर्ट।

