बुलन्दशहर:हाल फिलहाल की थी विदेश यात्रा नहीं बताया प्रशासन को 11 के विरुद्ध दर्ज FIR, प्रशासन ने दिया ये अल्टीमेटम।

बुलन्दशहर में अपने आगमन की सूचना छुपाने पर विदेश यात्रा कर जनपद में आये 11 व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है ।जिलाधिकारी  रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह ने कोरोना  से  बचाव हेतु समस्त थाना प्रभारियों को विदेश यात्रा करके जनपद में आए व्यक्तियों का पता करने  को  निर्देशित किया गया था , ताकि उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया जा सके और कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसी क्रम में विभिन्न सूत्रों से जनपद में 25 यात्रियों की विदेश से आने की जानकारी प्राप्त हुई  है,जिनमें से 11 व्यक्तियों द्वारा जनपद में अपने आगमन की सूचना पुलिस-प्रशासन को नहीं दी गई थी तथा अपने आगमन की सूचना छुपाई गई थी। जिसके संबंध में सभी 11 व्यक्तियों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात व जहांगीराबाद पर धारा 188,269,270 भादवि व 14 फॉरेनर्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए  वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


विदेशी यात्रा कर लौट व्यक्तियों के लिए अंतिम अवसर


जनपद में विदेश यात्रा कर लौटे व्यक्तियों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए आज तक  तक का समय दिया गया है कि अपने आगमन की सूचना समय रहते निम्न इंटीग्रटेड नंबर- 05732-282828, 05732-231854 या 8126144652 पर ऐसे लोग या जिनके पडिस में लग रहा है कोई बाहर से आकर राह रहा है के बारे में  दे सकता है अगर उसके बाद कहीं से सूचना मिली तो उनके विरुद्ध  सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी,फिलहाल अब प्रशासन सख्त हो गया है और शासन की मंशा के मुताबिक कोरोना पर ब्रेक लगाने के लिए तमाम कोशिश बुलन्दशहर प्रशासन कर रहा है।सूचना विभाग के द्वारा ये जानकारी मीडिया को उपलब्ध कराई गई है।


सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह की रिपोर्ट।


 


 


9058323237


9236038222