बुलन्दशहर:जमात में गए थे रामपुर, वहां से अपने घरों में रह रहे 11 लोगों को पकड़ा गया।

दिल्ली की तबलीगी जमात में कोरोनावायरस के मामले  सामने आने के बाद बुलंदशहर जिला प्रशासन भी  पूरी तरह से सतर्क है।देर शाम को अरनिया थाना क्षेत्र में अभी 11  जमातियों को पकड़ा गया है,जानकारी के मुताबिक सभी रामपुर जिले से जमात में शामिल होने के बाद 27 मार्च को गांव लौटे थे पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मनी स्वास्थ्य केंद्र में सभी की जांच कराई है अरनिया थाना क्षेत्र के गांव के लोगों ने गुरुवार को पुलिस को इस बारे में सूचना दी थी कि कुछ लोग अपने घरों को जमात में शामिल होने के बाद आए हैं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जमात में शामिल होकर आए सभी जारे लोगों को पकड़ लिया इसके बाद पुलिस के द्वारा उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जिम्मेदारों की मानें तो सभी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया । उन्हें बुलन्दशहर अस्पताल भेजा गया ।