बुलन्दशहर:जनता के हित के लिए किया गया शिकारपुर नगर सील...अधिकारी से कर्मचारी तक अनवरत दे रहे अपनी सेवाएं
कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए बुलंदशहर में जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है ,शिकारपुर नगर में लगातार एक के बाद एक अब तक 12 मामले कोरोना संक्रमण के सामने आ चुके हैं, जिनमें से एक चिकित्सक की मौत भी कोरोनावायरस की वजह से हो चुकी है ,तो वहीं दूसरी तरफ शिकारपुर में प्रशासनिक सतर्कता लगातार बढ़ गई है, एसडीएम शिकारपुर वेदप्रिय आर्य लगातार नगर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं,व तमाम आवश्यक सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही हैं।
सलाम इंडिया से बातचीत करते हुए उपजिलाधिकारी वेदप्रिय आर्य ने बताया कि लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक भी किया जा रहा है ताकि नागरिकों जानकारी हो व वे लॉक डाउन का पालन करें।
इस बारे में सलाम इंडिया ने एसडीएम शिकारपुर वेदप्रिय आर्य से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है साथ ही जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देशों के क्रम में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ,उन्होंने बताया कि पूरे शिकारपुर नगर को सील कर दिया गया है, तो वहीं जरूरत की चीजों को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए भी तमाम व्यवस्थाएं यहां अलग से की गई हैं।
लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपने घरों में रहें और बेवजह घरों के बाहर ना निकलें। हम आपको बता दें कि शिकारपुर में अब तक कोरोना-संक्रमण के 12 मामले सामने आ चुके हैं ,जिनमें सबसे पहले एक चिकित्सक को तबीयत खराब होने पर पहले जिला अस्पताल और उसके बाद दिल्ली के सफदरजंग में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी । बाद में जांच रिपोर्ट में दिवंगत चिकित्सक पॉजिटिव पाए गए थे ,इसके बाद जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाई और शिकारपुर डॉक्टर के क्लीनिक समेत आसपास के इलाके को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया था, वहां सैनिटाइजेसन कराया गया था और कांटेक्ट के लोगों को क़वारन्टीन किया गया था, जिसके बाद लगातार अभी तक भी शिकारपुर नगर में एक के बाद एक अब तक कुल 12 मामले सामने आ चुके हैं ।एसडीएम शिकारपुर वेदप्रिय आर्य ने बताया कि कोशिश की जा रही है कि शहर को सील करने के बाद जरूरतमंदों तक जरूरत का सामान समय से पहुंचाया जा सके, किराना सामान की होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है,तो वहीं सब्जियों व फलों की भी होम डिलीवरी के लिए अलग से टीम बनाई गई है,तो वहीं दूध की भी होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई गई है।
उन्होंने बताया कि लाउडस्पीकर के माध्यम से नगर वासियों को जागरूक किया जा रहा है कि बेवजह घरों से न निकलें लॉक डाउन का सभी पालन करें व सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें ,साथ ही नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सीओ शिकारपुर गोपाल सिंह ने अपने मातहत पुलिसकर्मियों को भी सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं कि लॉक डाउन का बेहतर तरीके से पालन कराया जाए।
सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह।
सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....
सलाम इंडिया आपको भी देगा अवसर आप भी अपनी तश्वीर हमें भेज सकते हैं हम करेंगे प्रेषित।
सलाम इंडिया न्यूज़ देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....
सौरभ कुमार सिंह
वाट्सअप...
9058323237
9236038222

