बुलन्दशहर:जेपी ग्रुप के हॉस्पिटल में अब कोविड -19 संक्रमण को होगा इलाज।

कोविड-19 के दृष्टिगत संक्रमण की रोकथाम एवं इलाज हेतु   जे 0पी0 ग्रुप द्वारा जनपद बुलन्दशहर के ग्राम चिट्टा स्थित अस्पताल एवं अनूपशहर स्थित अस्पताल एवं छात्रावास जिला प्रशासन बुलन्दशहर को बिना किसी शर्त या व्ययभार के उपलब्ध करा दिया गया है,
ग्राम चिट्टा स्थित जे0पी0 ग्रुप के अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल बनाया जायेगा, जिसमें कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज किया जायेगा तथा अनूपशहर स्थित जे0पी0 ग्रुप के अस्पताल एवं छात्रावास को भी कोरोना वायरस से संक्रमण से प्रभावित लोगों  हेतु प्रयोग में लाया जायेगा।ये जानकारी जिलाप्रशासन के  द्वारा उपलब्ध कराई गयी है।