बुलन्दशहर जिला कारागार से गुरुवार देर रात को भी और 49 बंदी छोड़े गए पैरोल पर।
शासन के आदेश के बाद बुलंदशहर जिला कारागार से भी बंदियों को छोड़ा गया है कोरोनावायरस के चलते जिला कारागार से बंदियों को छोड़ने का सिलसिला बीती देर रात तक भी जारी था ,गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार सिंह और जिला न्यायाधीश नीलकंठ सहाय के दिशा निर्देशन में 7 साल तक के दंडनीय अपराध मामलों में विचाराधीन 49 बंदियों को 8 सप्ताह की अंतरिम जमानत पर पैरोल मिली है।
जेल प्रशासन के द्वारा इन सभी बंदियों से बाहर जाकर लोगों को कोरोनावायरस से बचाव के लिए तमाम उपाय करने की भी हिदायत दी गई है ,सभी बंदियों को परिवहन निगम के द्वारा उपलब्ध कराई गई बसों के जरिए उनके क्षेत्र के थाना तक पहुंचाया गया।
सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह की रिपोर्ट।
9058323237
9236038222

