बुलन्दशहर जिला कारागार से 231 विचाराधीन बंदियों को किया जा चुका रिहा है ।
माननीय उच्चतम् न्यायालय नई दिल्ली में योजित Suo Moto Writ Petition No- 01/2020 In Re-Contagion of COVID-19 in Prisons मे पारित आदेश के परिप्रेक्ष्य मे गठित उच्च स्तरीय समिति के प्रस्ताव दिनांक-27.03.2020 के अनुपालन मे जनपद बुलंदशहर के सम्बन्धित माननीय न्यायालयो द्वारा बुधवार को 96 विचाराधीन बन्दियो को 08 सप्ताह की अन्तरिम जमानत प्रदान की गयी।
जिला कारागार बुलन्दशहर से अन्तरिम जमानत पर रिहा किये गये 96 बन्दियो मे से (93 पुरूष एवं 03 महिला) को जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये गये वाहनो द्वारा उनके निवास स्थान के थानो तक भिजवाया गया।
कोरोनावायरस के संक्रमण के चलते लॉक डाउन देश को किया गया है,तो वहीं जिला कारागार बुलंदशहर से विचाराधीन 96 बन्दियो को 08 सप्ताह की अन्तरिम जमानत पर रिहा किया गया है। हम आपको बता दें कि अब तक जिला कारागार से 231 विचाराधीन बंदियों रिहा किया जा चुका है ।
सलाम इंडिया के लिए सुमित शर्मा की रिपोर्ट।

