बुलन्दशहर जिला प्रशासन ने दी जानकारी।

बुलंदशहर के समस्त नागरिकों को सूचित किया जाता है कि ऐसी भ्रांति फैलाई जा रही है की पूरा जनपद सील किया जा रहा है, यह बात बिल्कुल गलत है। केवल जनपद के ऐसे इलाकों को सील किया जा रहा है जहां से कोरोना पॉजिटिव केस मिले है। जिसमें विरखेड़ा थाना सिकंदराबाद एवं मोहल्ला रुकनसराय थाना कोतवाली नगर सदर तहसील सम्मलित है। 
उक्त दोनों इलाकों को छोड़कर जनपद के अन्य भागों में लॉक डाउन पूर्व की तरह बना रहेगा। 



-----जिलाधिकारी
      बुलंदशहर