बुलन्दशहर :जिलाप्रशासन ने आईएमए के पदाधिकारियों के साथ की ये महत्वपूर्ण बैठक ।

 



बुलन्दशहर में आज जिलाप्रशासन ने आईएमए के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया।


 



     दरअसल कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी  रविन्द्र कुमार ने इंडियन मैडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कोविड-19 श्रेणी-2 हाॅस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डाॅक्टरों, पैरा मैडिकल स्टाफ की उपलब्धता के लिए विस्तृत चर्चा की। उन्होंने पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि इस समय में वह अपना पूर्ण सहयोग प्रशासन को दें और आईसोलेशन बैड की उपलब्धता पर भी चर्चा की गयी थी,



इस दौरान   डीएम ने कहा कि हॉस्पिटल्स में इमरजेंसी  सेवाओं को चालू रखा जाये  जिससे नागरिकों को उपचार मिलता रहे। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिये कि वह इंडियन मैडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए डाॅक्टरों, पैरा मैडिकल स्टाफ की लिस्ट तैयार करा लें और अन्य डाॅक्टरों, स्टाॅफ की उपलब्धता के लिए शासन को पत्र प्रेषित करते हुए मांग की जाये। बैठक में एसएसपी  संतोष कुमार सिंह, सीएमओ डाॅ0 के0एन0 तिवारी सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी  उपस्थित  थे।


सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह की  रिपोर्ट।


 


 


9058323237


9236038222