बुलन्दशहर:कोरोना के विरुध्द बुलन्दशहर ने पीएम की अपील को मन जलाये दीपक।
पीएम मोदी की एक अपील के बाद यूपी के बुलंदशहर में लोगों ने मोमबत्ती और मोबाइल फोन्स की फ्लैश लाइट जलाकर एकता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों ने न सिर्फ घरों की बत्ती बुझा कर दिए जलाए, बल्कि उत्साहित युवकों ने आतिशबाजी भी की।
हिंदू मुस्लिम सभी लोगो ने अपने अपने आवासों पर दिए जलाकर एकता का संदेश दिया।
वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा ने भी अपने बेटे कुश शर्मा के साथ अपने घर पर दीप जलाकर कोरोनावायरस बीमारी के खात्मे के लिए सहयोग किया और उनके परिवार के लोगों ने मोमबत्ती व दियो से भारत का नक्शा बनाया कुल मिलाकर बुलंदशहर में तो दियों की रोशनी से माहौल दिवाली जैसा हो गया
सलाम इंडिया के लिए सुमित शर्मा की रिपोर्ट।

