बुलन्दशहर:कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में दस और आये,अब तक 40 मामले आ चुके सामने।
बुलंदशहर में 10 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव।
जमातियों के संपर्क में आने की वजह से फैला उक्त सभी में संक्रमण।
बुगरासी क्षेत्र के एक व्यक्ति व उसके बाद उसकी पत्नी हुई थी कोरोना पॉजिटिव।
आज आई रिपोर्ट में 80 सैंपल आये नेगेटिव 10 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव।
सभी 10 पॉजिटिव जमाती के संपर्क में आए परिवार से हैं।
जनपद में कुल 40 हुए कोरोना पॉजिटिव।
दो हो चुके हैं इलाज के बाद स्वस्थ
एक व्यक्ति की हो चुकी है संक्रमण से मौत,सीएमओ के मुताबिक सभी 10 कोरोना पॉजिटिव को किया जा रहा है एल 1हॉस्पिटल में शिफ्ट। सभी पहले से थे कवारन्टीन।

