बुलन्दशहर:लॉकडाउन में पुलिस अनोखे अंदाज मैं आ रही नजर।देखिए जब दारोगा ने चौराहे पर गाया गीत।

 उत्तर प्रदेश पुलिस कहीं पर डंडा बरसाती नजर आती है तो कभी असहाय लोगों को घर तक पहुंचाना या उनको खाना खिलाना और दवाई भी पहुंचाना आपने देखा होगा  लेकिन बुलन्दशहर से एक दारोगा ने अलग अंदाज में लोगों को नियम कायदे सिखाने को नायाब तरीका खोज निकाला


 दरअसल यूपी के बुलंदशहर में आज एक सब इंस्पेक्टर ने अंसारी रोड चौराहे पर पहले लोगों से कोरोनावायरस बीमारी से बचने के लिए लॉक डाउन का पालन करने के लिए कहा और  घरों से ना निकले की अपील भी करी  और साथ ही सब इंस्पेक्टर ने चौराहे पर ही अपने ही अंदाज में देशभक्ति गाना गाकर और धार्मिक भजन गाकर लोगों को जागरूक किया


बुलंदशर के अंसारी रोड चौराहे पर सब इंस्पेक्टर लोकेंद्र सिंह जो कि  रैपिड रिस्पॉन्स पुलिस टीम के इंचार्ज हैं ,ये चौराहे पर  लोगों को जागरुक  अपने अनोखे अंदाज में कर रहे हैं ।लाउडस्पीकर लगाकर लोगों को समझा रहे हैं कि लॉक डाउन में सब लोग अपने-अपने घरों में रहे और साथ ही लोगों को देश भक्ति गाना गाकर लोगों से घर से न  निकलने की अपील कर रहे हैं साथ ही उन्होंने धार्मिक भजन भी गाकर लोगों को जागरूक किया है सब इंस्पेक्टर लोकेंद्र सिंह ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने लोगों को लॉक डाउन में घर में रहने के लिए कहा है इसी के चलते जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है लोगों को जागरूक किया जा रहा है सब लोग अपने-अपने घरों में रहे जरूरी सामान के लिए ही घर से निकलें अन्यथा घर से ना निकले यह हम अपील कर रहे हैं और लोगों को धार्मिक भजन और देश भक्ति गाना गाकर लोगों से अपील कर रहे हैं कि सब अपने घर में रहे ।


सलाम इंडिया के लिए सुमित शर्मा की रिपोर्ट।