बुलन्दशहर में सभी रोडवेज बसों को प्रतिदिन किया जा रहा सैनिटाइज
एआरएम धीरज सिंह पंवार की मौजूदगी में बुलन्दशहर स्थित उत्तरप्रदेश परिवहन निगम की डिपो कार्यशाला पर बसों को हर दिन सैनिटाइज कराया जा रहा है,सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज पंवार की देखरेख में यहां सैनिटाइजेशन का कार्य प्रतिदिवस में कराया जा रहा है।
ए आर एम धीरज पंवार ने सलाम इंडिया को बताया कि प्रतिदिन सभी बसों को जो कि यहां डिपो कार्यशाला में खड़ी हैं उनका भी सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है, साथ ही पूरी तरह से रखरखाव पर ध्यान दिया जा रहा है ।
उन्होंने बताया कि जो बसें अभी हाल ही में बंदियों को छोड़ने के लिए भेजी गई थीं तब भी उन्हें सैनिटाइजेसन के बाद ही रवाना किया गया था।
तो वहीं अभी डासना जेल से जो परिवहन निगम की बसें बंदियों को उनके घरों पर छोड़ कर आई हैं,उनका भी सैनिटाइजेशन आज कराया गया है,उन्होंने बताया कि बुलन्दशहर डिपो में यूं तो 88 बसे हैं जिन्हें क्रमबद्ध तरीके से प्रतिदिन सैनिटाइज कराया जा रहा है।
इस दौरान डिपो में मुकेश शर्मा वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी,राजकिशोर गुप्ता सीनियर फोरमैन,जीतपाल सिंह रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा मंत्री,एवम बस स्टेशन पर तैनात गजेंद्र सिंह भी मोजूद रहे।
सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह।
9058323237

