बुलन्दशहर :प्रशासन की भागदौड़ जारी,ताकि काबू में रहे ये बीमारी।

 



 



 


बुलन्दशहर  के मौहल्ला रूकनसराय में  डीएम और  एसएसपी ने प्रशासनिक अफसरों के साथ पहुंचकर  नगर पालिका द्वारा सेनेटाइज कराया गया,  इस क्षेत्र के 3 किमी0 की परिधि को कंटेन्मेंट जोन घोषित करते हुए नगर पालिका द्वारा सेनेटाइज किया गया व इलाके को सील कर दिया गया, साथ ही स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमों के द्वारा घर-घर जाकर लोगों का थर्मल स्केनिंग की गई,



  दरअसल  बुलन्दशहर में मंगलवार को तीन कोरोना पाॅजिटीव पाये गये थे,जो जमाती संक्रमित  मिले थे वो पूर्व में इस इलाके में  रूके थे ।डीएम व एसएसपी  ने जिस घर में जमाती रूके थे उसके आस-पास के घरों में निःशुल्क मास्क का वितरण करते हुए घरों में रहने की अपील भी की।
 इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सीएमओ डाॅ0 के0एन0 तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट  अभय कुमार मिश्र, सीओ  राघवेन्द्र मिश्र, ईओ नगर पालिका, कोतवाल  अरूणा राय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


 


सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह की रिपोर्ट।


 


 


9058323237


9236038222