बुलन्दशहर:राशन की दुकानों का डीएम ने किया निरीक्षण।दी गईं जरूरी हिदायतें।


आज बुलन्दशहर में  जिलाधिकारी  रविन्द्र कुमार द्वारा नगर क्षेत्र की राशन वितरण दुकानों का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी  के द्वारा दुकानों  पर रखी गईं  मशीनों  को सैनिटाइज करते रहने के निर्देश दिए गए ,तथा यह भी निर्देशित किया गया कि राशन लेने जो भी लोग आएं वो सबसे  पहले अपने हाथों को ठीक प्रकार से साबुन सैनिटाइजर लगाकर साफ करें,ताकि किसी तरह का संक्रमण न हो,उन्हीने दुकानदारों को हिदायत  दीं कि  दुकान के बाहर एक दूसरे से दूरी बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए,



इस मौके पर बुलन्दशहर डीएम के  द्वारा नगर क्षेत्र की कई दुकानों का निरीक्षण भी  किया गया। इस मौके पर उपस्थित जिला पूर्ति अधिकारी को यह भी निर्देशित किया कि शासन के निर्देशों के क्रम में राशन कार्ड धारकों  को समय से राशन वितरण कराना सुनिश्चित कराया जाए।


 


सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह की रिपोर्ट।


 


 


 


 


 


 


 


 


 


9058323237


9236038222