बुलन्दशहर:सुबह शाम टहलने वालों के खिलाफ भी लिया जा सकता है एक्शन,प्रशासन हुआ सख्त।


अब मॉर्निंग वॉक पर भी जिला प्रशासन की रहेंगी नजरें ,सुबह टहलने वालों पर भी हो सकती है कार्रवाई।कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले के अफसरों ने स्पष्ट कर दिया है कि सुबह के समय टहलने वालों को भी अब कुछ दिन के लिए खुद पर ब्रेक लगाना होगा। कुछ टहलने वाले अभी भी अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं ,सुबह छूट राशन का सामान खरीदने के लिए दी गई है लेकिन  टहलने वाले उसका फायदा उठाते देखे जा सकते हैं। जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा अपने तमाम मातहतों को निर्देशित कर दिया गया है कि घर में  मौजूद कुछ लोग सुबह और शाम के समय अपने घर के बाहर कुर्सी डालकर भी बैठते हुए देखे जा रहे हैं ,इनके पास और भी कई लोग मोहल्ले पड़ोस के अक्सर बैठ जाते हैं, जिससे ऐसे में भी कोरोनावायरस के संक्रमण के फैलने का खतरा बरकरार रहता है। इस बारे में अब एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने सख्त हिदायत दी है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  जिले के सभी थाना प्रभारियों चौकी प्रभारियों को निर्देश भी दे दिए गए हैं कि वह अपने अपने क्षेत्र में   सुबह 4 बजे फोर्स लेकर टहलने वालों को पहले चेतावनी दें और अगर उसके बाद भी ना मानें तो उनके खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज करें ।अफसरों ने बताया कि प्रदेश सरकार का आदेश है कि कोई भी अपने घरों से बाहर बेवजह न निकले और अगर कोई संतुष्टीपरक जवाब ना मिले तो ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन भी लिया जाए।


 


सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार की रिपोर्ट।


9058323237