बुलन्दशहर:स्याना में 11 विवाह मंडप आइसोलेशन सेंटर में तब्दील।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां जोरों पर है | नगर में स्थित सभी 11 विवाह मंडप को  आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है | स्थापित किए गए आइसोलेशन सेंटरों में 2000 बेड की व्यवस्था की गई है|प्रशासनिक अधिकारियों व चिकित्सकों टीम ने  आइसोलेशन सेंटरों का निरीक्षण कर  हैंडओवर कर लिया  | एसडीएम सुभाष सिंह,  सीएचसी प्रभारी डॉ एके भंडारी  व नगर पालिका ईओ राजीव कुमार ने टीम बनाकर सभी आइसोलेशन सेंटरों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया |



 सलाम इंंडिया के लिये   अमन त्यागी  की खबर।