बुलन्दशहर:स्याना नगर क्षेत्र में 371 को किया क्वॉरेंटाइन

 स्याना नगर में  में 371 को किया क्वॉरेंटाइन
- जिला मुख्यालय से लाकर बनाए गए आईसुलेशन सेंटरों में किया स्थापित।



बुलन्दशहर जिले  के स्याना नगर  क्षेत्र में बनाए गए आइसोलेशन सेंटरों में लोगों को  आइसोलेट करने का कार्य शुरू हो गया है । बीते गुरुवार की रात पुलिस प्रशासन की कड़ी चौकसी व चिकित्सकों के दल की निगरानी में जिला मुख्यालय से पहुंचे 371 लोगों को अलग-अलग आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट किया गया है , एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना में 273 कस्बा बुगरासी में 42 बीवी नगर में 17 लोगों को आइसोलेट किया गया है ,एसडीम सुभाष सिंह ने बताया कि चिकित्सकों की टीम की देखरेख में सभी लोगों की व्यवस्था कर दी गई है,  रहने के साथ-साथ खाने-पीने की पूर्ण व्यवस्था की गई है । 


सलाम इंडिया के लिए अमन त्यागी की रिपोर्ट।