बुलन्दशहर:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुलन्दशहर के बीजेपी जिलाध्यक्ष से शीर्ष नेतृत्व ने की चर्चा।
आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ,प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह , राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव , प्रदेश संघठन महामंत्री सुनील बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी , क्षेत्रीय प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुलन्दशहर के पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया से वार्ता की।
जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया जी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी विश्वव्यापी कोरोना संक्रमण के प्रति बहुत गंभीर है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारियों ने भाजपा द्वारा जिले में चलाये जा रहे जनसेवा के कार्यों की जानकारी ली एवं आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की।
जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया ने बताया कि जिले में भारतीय जनता पार्टी के सभी 31 मंडलों में लगभग 2400 बूथों पर 6500 कार्यकर्ताओं के माध्यम से जो जनसेवा के कार्य किए जा रहे हैं उनके बारे में अवगत कराया।
1-भोजन पैकेट,
2-मोदी राशन, ,
3-बाहर से आने वाले व्यक्तियों की सूचना देने का कार्य
4- पीएम केयर में प्रत्येक कार्यकर्ता के 100 रुपये,व 10 व्यक्तियों को प्रेरित करने का काम ,
5- सभी सांसद ,विधायक, नगरपालिका के चेयरमैन द्वारा जन सेवा के किए जा रहे कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया।
6-विदेशी और तबलीगी जमात से आए हुए लोगों को प्रशासन किस तरह आइसोलेट कर रहा है इसकी भी जानकारी दी।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि विश्व पहली बार ऐसी लड़ाई लड़ रहा है। हमें अपने आप को बचाते हुए, लॉकडाउन का पालन करते हुए, सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए, समाज सेवा का कार्य करना है। कभी-कभी हमारे कार्यकर्ताओं को समाज का कार्य करने के लिए बाहर भी जाना पड़ता है, इसलिए हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें व प्रत्येक कार्यकर्ता मोदी टिफिन, मोदी राशन या अन्य आवश्यकता की वस्तुएं जरूरतमंदो तक पहुंचाने का कार्य प्रसाशन के सहयोग से करे। पीएम केयर में ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी हो उसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता ₹100 पीएम केयर में स्वयं डिजिटल पेमेंट से करें तथा 10 अन्य व्यक्तियों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करें ।
14 अप्रैल के बाद भी अपनी जीवनशैली में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही मास्क का प्रयोग सभी लोग करें, अपने घरों में साफ कपड़े से मास्क बनाने की आदत डालें। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मास्क बनाने का काम करें ।तबलीगी जमात से आए हुए लोगों को चिन्हित कर उनकी सूचना प्रशासन को दें। कानून का पालन करें, कानून अपने हाथ में ना लें। किसी भी धार्मिक बयानबाजी से कार्यकर्ता परहेज करें। डॉक्टरों के साथ जो दुर्व्यवहार की घटनाएं हो रही हैं उसके बारे में ध्यान दिलाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता डॉक्टरों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनका धन्यवाद भी देते रहें।
5 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर 'अंधेरे से उजाले की ओर' का अनुसरण कर रात 9:00 बजे 9 मिनट के लिए घरों की लाइट बंद कर अपने मोबाइल,टोर्च या दीपक से उजाला करें ।प्रशासन के सहयोग से समाज कार्य करेंगे,मैदान में डटे रहेंगे, अपना मनोबल बनाए रखेंगे ।
जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने बताया कि पीएम केअर कोष में 1500000 रुपये की मदद की गयी।
जरूरतमंदों को 35000 भोजन के पैकेट वितरित किये गए।
11000 मोदी किट वितरित की जिसमें चावल,दाल,तेल,नमक,मिर्च व साबुन था।
बाहर जिलों से आये 600 लोगों की सूचना प्रशासन को दी।
सभी सांसद, विधायक व नगरपालिका अध्यक्ष का सहयोग मिला।
सलाम इंडिया के लिए ये जानकारी संजय माहेश्वरी के द्वारा उपलब्ध कराई गई।
(संजय माहेश्वरी वर्तमान में जिला मीडिया प्रभारी भाजपा बुलंदशहर के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं)
सलाम इंडिया के साथ जुड़ने के लिए सम्पर्क करें यहां गांव की हर गली से मेट्रो सिटी तक की हर खबर जल्द होगी आपके सामने ।
आप भी आ सकते हैं सलाम इंडिया के साथ।
क्योंकि यहां जर्नलिज़्म है कुछ जुदा-जुदा, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेजी से हम कर रहे हैं विस्तार...
युवा सोच ,जोश व उत्साह के साथ।
वाट्सअप...9236038222,9058323237

