चौकीदार ने कोरोना को मात देने के लिए दिया अपना समर्थन, किया ये काम।

 



     कोरोना वायरस के  संक्रमण के  संकट से उबारने के लिए सरकार के द्वारा लगातार कोशिशें जारी हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद देश भर को लॉक डाउन किया गया है ,लगातार देखा जा रहा है कि देशभर में लोग आर्थिक सहायता देने के लिए भी बराबर आगे आ रहे हैं, चाहे उनमें सेलिब्रिटी हो और चाहे उद्योगपति और भले ही समाजसेवी ,न सिर्फ हर कोई इस वक्त इस विकराल लेती बीमारी के खात्मे के लिए सरकार का समर्थन कर रहा है बल्कि तन मन धन से अपने स्तर से जो भी बन पड़ रहा है लोग  सहयोग कर रहे हैं, बुलंदशहर में एक चौकीदार ने कोरोनावायरस के खात्मे के खिलाफ लड़ी जा रही जंग के लिए दस हजार रुपये  की आर्थिक सहायता की है।



 


देश में कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव को पीएम मोदी की अपील पर  जहां लॉकडाउन  किया गया है वहीं इस संकट की घढ़ी में पुलिस प्रशासन स्वास्थ्य विभाग की वर्तमान भूमिका किसी वीर योद्धा से कतई कम नहीं हैं, तो वहीं ऐसे में  इस संकट  से उभरने के लिए  देश में हर तरफ अपने स्तर से सहयोग भी लोग कर रहे हैं,जिससे ये भली भांति अंदाजा लगाया जा सकता है कि हम सभी एकजुट हैं और सभी को अपने देशवासियों से प्रेम है,इसी की एक मिशाल देखने को मिली है बुलन्दशहर जिले के डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरपुर में,
दरअसल पोखरपुर गांव के रहने वाले नानकचन्द ग्राम चौकीदार हैं,



 


उन्होंने भी अपने स्तर से  सहयोग की भावना से दस हजार रुपये की  धनराशि का एक डिमांड ड्राफ्ट जिलाधिकारी राहत कोष में जमा कराने के लिए सीओ  डिबाई विक्रम सिंह व डिबाई कोतवाली निरीक्षक अखिलेश गौर  को संयुक्त रूप से भेंट करते हुए अपनी भावनाओं से अवगत कराया।पोखरपुर गांव के चौकीदर नानकचन्द के द्वारा आगे आकर इस कोरोना के खात्मे के लिए दिए गए योगदान  को लेकर इन दिनों बुलन्दशहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है,हर कोई चौकीदार के इस प्रयास के बाद उनके बारे मे  जानना चाहता है।


सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह की रिपोर्ट।


 


 


9058323237