बुलन्दशहर पुलिसलाइन को किया गया सैनिटाइज
कोरोना वायरस-19’’ के वैश्विक संक्रमण के दृष्टिगत पुलिसकर्मियों के बचाव हेतु पुलिस लाइन की सभी शाखाओं, आरटीसी बैरक, चिकित्सालय, कैन्टीन, परिवहन शाखा आदि एवं पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं को सैनिटाइज किया गया,
बुलन्दशहर पुलिस के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक दिए गए प्रेस नोट के हवाले से दी गयी जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस-19’’ के वैश्विक संक्रमण की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पुलिस को न केवल जनता की विभिन्न समस्याओं का समाधान करना है, बल्कि स्वयं को भी कोरोना वायरस संक्रमण से अधिक से अधिक सुरक्षित रखना है जिसके दृष्टिगत आज शनिवार को संतोष कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर के निर्देशानुसार रिजर्व पुलिस लाइन की सभी शाखाओं, चिकित्सालय, कैन्टीन, आवासीय परिसर, सम्मेलन कक्ष, आरटीसी बैरक, वस्त्र भण्डार, आरमरी, परिवहन शाखा, गणना कार्यालय सहित आदि में निवासरत व ड्यूटीरत एवं पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं को भी पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के दृष्टिगत फायर ब्रिगेड की गाड़ी के माध्यम से सैनिटाइज कराया गया, ताकि पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारीगण एवं उनका परिवार कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रह सके।
सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह की रिपोर्ट।
सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर राय ....समाज को जागरूक करें आगे आएं...
सलाम इंडिया न्यूज़ देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....
वाट्सअप...
9058323237
9236038222

