डीएम की कार रोकी तो 2000 का इनाम
आज जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कोरोना वायरस संक्रमण वैश्विक महामारी के दृष्टिगत एवं जनपद में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेक करने के लिए प्राइवेट वाहन वैगनआर गाड़ी में अन्य 2-3 व्यक्तियों के साथ थाना सिकंद्राबाद क्षेत्र में घूम रहे थे।
कि दनकौर तिराहे पर ड्यूटीरत आरक्षी अरुण कुमार द्वारा उक्त गाड़ी को रोककर चेक किया गया और गाड़ी में बैठे व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की गई एवं उनको हिदायत दी गई कि लॉकडाउन में गाड़ी में 3-4 व्यक्तियों द्वारा एक साथ सफर करना लॉकडाउन का उल्लंघन है। उल्लेखनीय है कि उक्त आरक्षी को यह पता नहीं था कि उक्त गाड़ी में जिलाधिकारी बैठे हैं। जिलाधिकारी द्वारा उक्त आरक्षी की ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता एवं सजगता से प्रभावित होकर आरक्षी 161 ना0पु0 अरुण कुमार थाना सिकंद्राबाद को प्रशंसा-पत्र से सम्मानित किया गया है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा भी उक्त आरक्षी 161 ना0पु0 अरुण कुमार को उत्साहवर्धन हेतु 2,000 रूपए का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
सलाम इंडिया के लिए सुमित शर्मा की रिपोर्ट।
सलाम इंडिया बुलंदशहर जिले के प्रत्येेेक नगर में कर्म-योगियों की तलाश कर रहा है ,आप भी हमसे जुड़ सकते हैैं व रख सकते हैं अपने विचार... क्या खास है आपके यहां...
किसी भी मुद्दे पर बेबाक़ी से राय रखने का हम देते हैं आपको अवसर....
खोज खबर से लेकर हर वो पहलू जो समाज को दे दिशा.....
युवाओं को दिखाए मंजिल....
सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....
सलाम इंडिया आपको भी देगा अवसर आप भी अपनी तश्वीर हमें भेज सकते हैं हम करेंगे प्रेषित।
सलाम इंडिया न्यूज़ देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....
सौरभ कुमार सिंह
वाट्सअप...
9058323237
9236038222
सलाम इंडिया।

