दो दारू तश्कर चढ़े पुलिस के हत्थे।

खबर बुलंदशहर से ह बुलन्दशहर के गुलावठी थाना पुलिस ने दो शराब तस्करों को अवैध शराब के साथ में गिरफ्तार किया है हम आपको बता दें कि देशभर में लोग डाउन है और ऐसे में जहां कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस और प्रशासन  लोगों को जागरूक कर रहा है ,तो वहीं कुछ लोग  हैं कि अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं,ग़ुलावठी कोतवाली प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि कुल 200 पव्वे देशी  शराब के एक कार के जरिये कुछ लोगों के द्वारा लेकर जाने की सूचना प्राप्त हुई थी ,जिसके बाद उन्होंने घेराबंदी करके 200 पव्वे देसी शराब व एक  कार सहित 2 शराब तस्करों को दबोचा।


हम आपको बता दें कि शनिवार को   मुखबिर  के द्वारा सूचना  प्राप्त हुई थी,जिस पर ग़ुलावठी कोतवाली प्रभारी सचिन मलिक के नेतृत्व में एस आई शिवकुमार,  हैड काँटेबल पंकज पवार व पंकज सिंह  ने चेकिंग के दौरान चौधरी सिनेमा रोड गुलावठी में दो अभियुक्तों को 200 देसी शराब के पव्वे एवं एक वैगनआर गाड़ी सहित गिरफ्तार किया।



प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी लॉक डाउन के बावजूद न सिर्फ नियम कायदों को तोड़ रहे थे बल्कि अवैध तरीके से  अधिक कीमत पर शराब की बिक्री कर  आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से कालाबाजारी करने में सलिप्त थे।



 



सलाम इंडिया को इंस्पेक्टर सचिन मलिक ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार  किया गया है जिनमें अजय उर्फ चीनी पुत्र उमेश कुमार शर्मा निवासी गुलावठी औऱ अंकित पुत्र सत्य प्रकाश गुलावठी नगर के ही रहने वाले  हैंं।

सलाम इंडिया के लिए सौरभ  कुमार सिंह।


 


सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....


सलाम इंडिया  आपको भी देगा अवसर आप भी अपनी तश्वीर हमें भेज सकते हैं हम करेंगे प्रेषित।


सलाम इंडिया न्यूज़  देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....


सौरभ कुमार सिंह



वाट्सअप...
9058323237
9236038222


 


 


सलाम इंडिया।