डॉक्टर अंतुल तेवतिया ने कोरोना फाइटर्स के लिए सीएमओ को सौंपीं 50 PPE kit

कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए देशभर में तमाम कोशिशें हो रही हैं,  जहां केंद्र और प्रदेश की सरकारें  संक्रमण  की रोकथाम के लिए  अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं ,वहीं समाजसेवी भी लगातार सामने आ रहे हैं ।
      बुलन्दशहर में आज डॉक्टर जितेंद्र तेवतिया प्रेरणा  न्यास की तरफ से डॉक्टर अंतुल तेवतिया ने बुलन्दशहर स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय  पहुंचकर  50 पीपीई किट  (पर्सनल  प्रोटेक्टिव  इक्यूपमेंट ) की सौगात दी।




सलाम इंडिया से बातचीत करते हुए डॉक्टर अंतुल तेवतिया ने कहा कि क्योंकि इन दिनों सबसे ज्यादा चैलेंजिंग वर्क   डॉक्टर्स का है  और ऐसे  में चिक्तिसक अपने परिवार को छोड़कर जरूरतमंदों की मदद के लिए अनवरत अपनी  सेवाएं दे  रहे हैं ।



डॉक्टर अंतुल तेवतिया ने  बताया कि डॉक्टर जितेंद तेवतिया प्रेरणा  न्यास की तरफ से  जरूरतमंदों की हरसंभव मदद की कोशिश की जा रही है।



उन्होंने बताया कि उनकी मंशा  यही है कि ऐसे में    कोरोना योद्धा    दिन  रात  अपनी सेवाएं दे रहे हैं  वो सुरक्षित रहें ये नितांत आवश्यक है।



डॉक्टर अंतुल ने  सलाम इंडिया से कहा कि उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी के एन तिवारी को पीपीई किट उपलब्ध कराई हैं, उन्होंने बताया कि इन दिनों डॉक्टर्स ज्यादा सफर कर रहे हैं और उन्हें संक्रमण का खतरा भी काफी ज्यादा है, क्योंकि वह लगातार मरीजों का ध्यान रख रहे हैं।



तो वहीं संदिग्ध   मरीजों का भी इलाज वह कर रहे हैं जिस वजह से  ऐसे में उन्हें सुरक्षित रखा जाए, यह भी सभी के लिए जरूरी है, क्योंकि जब वह सुरक्षित रहेंगे तभी इलाज भी अच्छे से कर पाएंगे ।



डॉक्टर अंतुल तेवतिया प्रसिद्ध चिकित्सक स्वर्गीय  जितेन्द्र तेवतिया की पुत्री हैं जो कि खुद भी एक डॉक्टर हैं, हम आपको बता दें कि पूर्व में भी जिलाधिकारी से मिलकर डॉक्टर अंतुल तेवतिया ने पीएम केयर फंड में  आर्थिक सहयोग किया था।  क्षेत्र में भी जरूरतमंदों के लिए लगातार सहयोग  उनके जरिये किया जा रहा है।


सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह।


 


 


You can also keep a salutary opinion on any topic on Salam India ….


 


Salam India News will give you a platform.
We have access to metro cities to village corridors ....


 


Join Salam India .... know how .....
whats up ...
9058323237
9236038222