एनसीआर उधोग व्यापार मंडल ने नगरपालिका कर्मचारियों को बांटे मास्क
एनसीआर उधोग व्यापार मंडल ने नगरपालिका कर्मचारियों को बांटे मास्क
बुलन्दशहर जिले केे सिकन्द्राबाद नगर में कोरोना संक्रमण महामारी से लड़ने के लिए एनसीआर उधोग व्यापार मंडल पूरी तरह मुस्तेद नज़र आ रहा है।
देश मे कोरोना वायरस की महामारी के बढ़ते ग्राफ को रोकने के उद्देश्य से शुक्रवार को उधोग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगरपालिका पहुँच कर वहां मौजूद सभी कर्मचारियों को मास्क का वितरण किया। व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष दिनेश भाटी, सौरव शर्मा ने बताया कि नगरपालिका कर्मचारी कोरोना वायरस की लड़ाई में अहम योगदान दे रहे है।किशनपुर निवासी भाजपा नेता व एनसीआर उधोग व्यापार मंडल सदस्य हेमन्त शर्मा ने बताया कि सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए व्यापार मंडल ने मास्को का वितरण किया।
क्योकि कोरोना की लड़ाई को जीतने के लिए सोशल डिस्टेंस ही एक मात्र शस्त्र है। नगरपालिका कर्मचारियों ने एनसीआर व्यापार मंडल का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ब्रिजेश सोलंकी, अरुण प्रजापति, हेमन्त शर्मा, पवन लोधी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
सलाम इंडिया के लिए सुधीर तेवतिया।
9760586908

