ग़ाज़ियाबाद:सपा नेता को झूठी सूचना देना पड़ा भारी
ग़ाज़ियाबाद के लोनी में एक सपा नेता को झूठी सूचना देना भारी पड़ गया है दरअसल लोनी कोतवाली पुलिस ने समाजवादी पार्टी के एक नेता पर पुलिस अधिकारियों को झुठी सुचना देने का आरोप है।
कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र भड़ाना ने बताया कि बीती रात कस्बे से 112 नंबर पर कॉल की गई थी ,जिसके बाद मौके पर पीआरवी पहुंची कॉल करने वाले ने पुलिसकर्मियों को बताया कि समाजवादी पार्टी के नेता ने अपनी गाड़ी सड़क पर लगाकर रास्ते को बंद कर दिया है ,जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने सपा नेता जो कि पूर्व में सपा के नगर अध्यक्ष रहा है, उससे गाड़ी हटाने के लिए कहा सपा नेता ने गाड़ी नहीं हटाई और उच्चाधिकारियों को पीआरवी कर्मियों द्वारा शराब पीकर दुर्व्यवहार करने की सूचना दे दी,
जिस पर उच्च अधिकारियों ने कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र भड़ाना को मौके पर जाकर जांच के आदेश दिए। अधिकारियों के आदेश पर कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और जाँच में पाया कि सपा नेता ने अपनी गाड़ी से गली में आम रास्ता बंद किया हुआ था। कॉल पर पहुंचे पीआरवी कर्मियों ने सपा नेता से गाड़ी हटाने को कहा तो उसने उनके साथ अभद्रता की तथा अधिकारियों को शराब पीने की झूठी सूचना दी। जांच में मामला फ़र्ज़ी पाये जाने पर कोतवाली पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ तजकरा दर्ज कर जांच की जा रही है।

