ग़ाज़ियाबाद:स्वैच्छिक योगदान करके जरूरतमंदों को राशन वितरित किया

स्वैच्छिक योगदान करके जरूरतमंदों को राशन वितरित किया



 जरूरतमंद लोगों को पंजाब नैशनल बैंक कर्मचारियों ने स्वैच्छिक योगदान करके गजियाबाद के कवि नगर स्थित मंडल कार्यालय परिसर में राशन के पैकेट वितरित किये। देश में कोरोना महामारी की वजह से लाॅक डाॅउन है। गरीबों के सामने खाने पीने के सामान का टोटा होने लगा है। गाजियाबाद पंजाब नैशनल बैंक के सभी स्टाफ सदस्य व अधिकारियों ने स्वैच्छिक योगदान किया।



गरीबों को राशन का वितरण उपमहा प्रबन्धक मानिक कुमार, मण्डल अध्यक्ष के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे। मण्डल कार्यालय एवं निकटस्थ शाखाओं स्टाफ ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर इमरान मुनावर, अद्वितीय सिंह ने इस कार्यक्रम के आयोजन में अहम भूमिका निभाई।



जानकारी देते हुए बैंक के सिनियर मैनेजर आलोक कुमार ने बताया कि आगे भी बैंक और कर्मचारियों की ओर से इस तरह के आयोजन कर उन्हें राशन वितरण वितरित किया जायेगा। साथ ही आलोक कुमार ने अपील करते हुए कहा सभी लाॅक डाॅउन का पालन करें। 


सलाम इंडिया के लिए अनिल तोमर की रिपोर्ट।