गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ को भी हटाया गया, ए पी चतुर्वेदी बनाये गए सीएमओ
गौतमबुद्धनगर के डीएम के बाद अब गौतमबुद्ध नगर CMO का तबादला भी कर दिया गया है,पिछले दिनों सीएम योगी ने नोएडा में समीक्षा बैठक की थी ।कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए कार्यों से नाखुश दिखे थे ,एक वीडियो भी तब वायरल हुई थी जिसमे डीएम और सीएमओ को कड़ी फटकार सीएम योगी ने लगाई थी,जिसके बाद स्वयं डीएम बीएन सिंह ने शासन से जिले से हटने की दरख्वास्त की थी, अब गौतमबुद्ध नगर के नए CMO डाक्टर ए॰पी॰ चतुर्वेदी बनााये गए हैैं ।जबकि CMO डाक्टर अनुराग भार्गव को कोविड-19 के गौतमबुद्ध नगर के नोडल ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी सीईओ नरेंद्र भूषण के साथ अटैच किया गया है। कोरोना के बढ़ रहे मरीज़ों और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सुस्ती व काम में हीलाहवाली को लेकर हटाए गए हैं,CMO डाक्टर अनुराग भार्गव।
सलाम इंडिया के लिए कृष्णवीर सिंह की रिपोर्ट।

