इस मुश्किल वक्त में जरूरतमंदों को खुद मास्क बनाकर वितरित कर रहीं लक्ष्मी।
देशभर में कोरोना संक्रमण की वजह से हर तरफ माहौल काफी जुदा-जुदा है, तो वहीं ऐसे में लगातार लोग भी आगे आ रहे हैं और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। बुलंदशहर नगर क्षेत्र की रहने वाली लक्ष्मी ऐसे में जरुरतमंद निर्धन लोगों के लिए स्वयं मास्क बनाकर वितरित कर रही हैं।
लक्ष्मी की मानें तो देश में जो समस्या इस वक्त बनी हुई है, उससे निपटने के लिए हर कोई अपना सहयोग कर रहा है तो उन्हें भी लगता है कि कम से कम जरूरतमंदों को मास्क तो बनाकर वितरित किये ही जा सकते हैं ।
उनका कहना है कि जो मास्क कपड़े के वो बना रही हैं वो वाशेवल हैं यानी उन्हें धोने के बाद पुनः भी इश्तेमाल किया जा सहता है, उनका कहना है कि पहले उन्होंने मार्केट से मास्क खरीदे थे लेकिन उसके बाद उन्होंने सोचा कि क्यों न खुद ही मास्क बनाये जाएं बस फिर क्या था तब से अब तक काफी लोगों को मास्क लगाने के लिए दे चुकी हैं व लोगों को जागरूक भी कर रही हैं।
खुद मास्क बनाने के बाद ही लक्ष्मी का काम समाप्त नहीं हो जाता बल्कि उसके बाद वो उन्हें झुग्गी झोंपड़ियों से लेकर अन्य कई बस्तियों में जाकर लोगों को ये मास्क उपलब्ध करा रही हैं,साथ ही जागरूक कर रही हैं कि जरूरतमंदों के लिए अगर लोग आगे आएं तो इस संकट से बचाव के लिए ये छोटा सा प्रयास भी जान बचा सकता है व इस माहमारी से स्वयं को व अन्य लोगों को भी बचाया जा सकता है।उन्होंने बताया कि वो खुद जनजागृति युवा विकास सेवा समिति सेे भी जुड़ीं हैं। लक्ष्मी कहती हैं कि वो सलाम इंडिया के माध्यम से यही कहना चाहती हैं कि सभी अपना ख्याल रखें क्योंकि घर पर ही हम सुरक्षित हैं।
(फोटो ...पवन कुमार)
सलाम इंडिया के लिए अपने सहयोगी पवन कुमार के साथ सौरभ कुमार सिंह की रिपोर्ट।
अगर आप भी चाहते हैं सलाम इंडिया से जुड़ी हर अपडेट के तो नीचे दिए नम्बर्स में से किसी भी एक नम्बर पर अपने नम्बर से हिंदी या अंग्रेजी में जयहिंद लिखकर भेजें....
9058323237
9236038222

