इस विधुत केंद्र के सभी कर्मचारियों ने जेई संग मिलकर लिया ये प्रण....मिल रही ......
इस विधुत केंद्र के सभी कर्मचारियों ने जेई संग मिलकर लिया ये प्रण....मिल रही सराहना।
देशभर में प्रधानमंत्री की अपील के बाद लॉकडाउन को 3 मई तक आगे बढ़ा दिया गया है, तो वहीं ऐसे में निर्धन असहायों की मदद के लिए लगातार शासन प्रशासन स्तर से मदद की जा रही है , वहीं ऐसे में बुलंदशहर जिले के गुलावठी कस्बे में सिकंदराबाद रोड पर स्थित विद्युत उपकेंद्र में जेई शैलेन्द्र शर्मा ने सभी विद्युत कर्मचारियों के साथ मिलकर यहां जरूरतमंदों के लिए भोजन बनाने की पहल की है ।
उन्होंने यहां पर ना सिर्फ खाना बनवाना शुरू किया है, बल्कि वह लगातार कुछ जगहों को चिन्हित करके जरूरतमंदों तक यह भोजन पहुंचा रहे हैं। इस कार्य में गुलावठी स्थित उपकेंद्र के सभी कर्मचारी भी उनका साथ दे रहे हैं।
इस बारे में वहां मौजूद नरेश शर्मा ने बताया कि पहले उन्होंने आपस में तय किया कि अगर महामारी के विरुद्ध जहां सरकारें रोकथाम के लिए तमाम कोशिश कर रही हैं तो वहीं हमारे स्थानीय क्षेत्र में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो छोटा-मोटा कार्य करते थे या फिर जो फिलहाल दिक्कतों में हैं तो ऐसे लोगों की मदद के लिए जेई शैलेन्द्र शर्मा ने अपने मन की बात सभी के समक्ष रखी ..
जिस पर सभी ने एकमत होकर आपस में चंदा किया साथ ही संकल्प भी लिया कि वह प्रत्येक दिन जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाएंगे। जिसके लिए बुलंदशहर जिले के इस विद्युत उपकेंद्र पर बाकायदा सभी कर्मचारी अपने कार्य के प्रति जहां समर्पित भाव से दिन रात अनवरत सेवाएं दे रहे हैं साथ ही खाना बनाने में भी सहयोग कर रहे हैं ।हालांकि इस कार्य के लिए हलवाईयों को भी लगाया गया है ,तो वहीं आवश्यकतानुसार खुद भी सभी लोग यहां मदद करते हैं ।
शैलेंद्र शर्मा ने सलाम इंडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी मंशा बिल्कुल साफ है, और जब सब लोग एक साथ बैठे थे तो उन्होंने तय किया था कि वह अपनी तरफ से अपनी भागीदारी तय करते हुए सभी जरूरतमंदों को प्रत्येक दिन में एक तय समय पर खाना पहुंचाएंगे, जिसमें उपकेंद्र के सभी लाइनमैन और अन्य विद्युतविभाग से जुड़े कर्मचारियों संग क्रमबद्ध तरीके से कार्यों का बंटवारा किया गया है।
सलाम इंडिया को शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने अब ये भी प्रण किया है कि जैसे देश के पीएम मोदी जी ने जो राष्ट्र के नाम आज सुबह दिए सन्देश में लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ाने की घोषणा की तो अब स्थानीय विधुत उपकेंद्र पर तैनात सभी कर्मियों ने भी 3 मई तक भोजन बनाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।
विशेष तौर से जरूरतमंदों की सेवा में अपनी प्रमुखता से ड्यूटी के साथ साथ भूमिका निभाने वालों में शैलेन्द्र शर्मा जेई, नरेश, अनिल, शुभम,शुभकेश,नीरज, नितिन, विनोद,प्रदीप, रविन्द्र ,शिवकुमार, रामजीत,सुरजीत लाईनमैन क्रमबद्ध तरीके से इस पुनीत कार्य में सहयोग दे रहे हैं और एक शानदार मिशाल पेश कर रहे हैं ,सलाम इंडिया भी इन कर्मयोगियों को सलाम करता है जो अपने कर्म के साथ साथ मानवधर्म को समझते हुए जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था करा रहे हैं।
सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह की रिपोर्ट।
सलाम इंडिया पर आप भी रख सकते हैं किसी भी विषय पर बेबाक़ी से राय ....
सलाम इंडिया न्यूज़ देगा आपको मंच ।
मेट्रो सिटीज से लेकर गांव के गलियारों तक है हमारी पहुंच....
वाट्सअप...
9058323237
9236038222

