जानिए अब तक यूपी में किस जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण से कहां कितने लोग हैं प्रभावित।
यूपी में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोरोना वायरस को लेकर आंकड़े जारी किए हैं आंकड़ों के मुताबिक अब तक 116 लोगों की जांच पॉजिटिव है,जिसमे गौतमबुद्धनगर में 48, मेरठ में 19, आगरा में 12, लखनऊ में 9, गाजियाबाद में 7, बरेली में 6, बुलन्दशहर में 3, शामली में 2, पीलीभीत में 2, वाराणसी में 2, लखीमपुर खीरी में 1, मुरादाबाद, कानपुर, जौनपुर, शामली और बागपत में 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
प्राप्त विज्ञप्ति के मुताबिक प्रदेशभर में अब तक 1614 लोगों में कोरोना वायरस जैसे लक्षण है।जबकि प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक कोरोना प्रभावित देशों से अब तक 54156 लोग उत्तर प्रदेश लौटे हैं जिनमे 12414 लोगों को 28 दिन के ऑब्जरवेशन पर रखा गया ,हालांकि स्वास्थ्य विभाग के जिम्म्मेदारो के द्वारा दी रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो यूपी में अब तक 17 मरीज़ ठीक भी हुए हैं,जिनमे 8 आगरा में, 2 गाजियाबाद में, 6 नोएडा और 1 लखनऊ में मरीज ठीक भी हुआ है।
सलाम इंडिया के लिए लखनऊ से आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट।
6394248053

